हरदा में किसानों के घर जाकर होगी ई-केवाईसी:सिराली में लगेगा राजस्व शिविर; लापरवाही और खराब प्रदर्शन करने वाले पटवारियों पर होगा एक्शन

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को जनपद पंचायत खिरकिया और सिराली में बैठक आयोजित की। कलेक्टर ने पटवारियों और सर्वेयर्स को 15 दिनों के अंदर किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पटवारियों को सुबह और शाम किसानों के घर जाकर काम करना होगा, क्योंकि दिन में किसान खेतों में व्यस्त रहते हैं। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए खिरकिया और सिराली तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इन कंट्रोल रूम से पटवारियों की उपस्थिति और लोकेशन की निगरानी की जाएगी। सिराली में लगेगा राजस्व शिविर
सिराली में राजस्व शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जहां किसानों के आधार अपडेट, ई-केवाईसी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा। शिविर की जानकारी मुनादी के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी। सर्वेयर्स को अगले 15 दिनों में गिरदावरी का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम अशोक डेहरिया को निर्देश दिए गए हैं कि बिना सूचना या अवकाश स्वीकृति के गैरहाजिर रहने वाले पटवारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। खराब प्रदर्शन करने वाले पटवारियों पर होगा एक्शन
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों बाद होने वाली समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले पटवारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार लविना घाघरे, आर.के. झरबड़े सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *