सिंगरौली में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था, कोर्ट ने जेल भेजा

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह के अनुसार, 28 जनवरी को जगमोरवा निवासी एक परिवार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित को सरंक्षण में लिया गया। न्यायालय में दर्ज बयान में नाबालिग ने खुलासा किया कि उसका पड़ोसी सुमित सोनी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। बयान के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी सुमित सोनी (पिता राकेश सोनी) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप की धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक एचपी तिवारी, आरपी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक डीएन सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, आरक्षक दशरथ मांझी और महिला आरक्षक मुरली और गायत्री शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *