पटवारी का कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल:एसडीओ ने जारी किया नोटिस, पटवारी बोला- गौशाला के लिए चंदा जमा कर रहे थे

जोधपुर की पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बनियान पहने एक व्यक्ति चारपाई पर सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि पास बैठे कुछ लोग कागजातों के साथ रुपए एकत्र करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एकत्र की गई राशि चारपाई पर लेटे व्यक्ति को सौंपते हुए भी दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा का पटवारी दिनेश कुमार है। यह वीडियो एक कमरे का बताया जा रहा है, जहां पांच-सात लोग बैठे होकर रुपए इकट्ठा कर रहे हैं। हालांकि वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह करीब दो साल पुराना है। कारण बताओ नोटिस जारी वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बालेसर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी दिनेश कुमार को कारण – बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों को लेकर पटवारी से जवाब तलब किया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौशाला के लिए चंदा लेने का दावा वहीं, पटवारी दिनेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो दो साल पुराना है और उस समय ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा स्थित गौशाला की चारदीवारी निर्माण एवं पंजीयन के लिए ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्र किया जा रहा था। एकत्रित राशि गोवंश संरक्षण एवं गौशाला विकास के उद्देश्य से ली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *