उदयपुर में गलन बढ़ी, आज बारिश का येलो अलर्ट:रात का तापमान लुढ़का, सुबह से बादल छाए, संभाग में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए है और ठंड बनी हुई है। आज गलन का असर ज्यादा है। इधर आगे भी बादल छाये छाये रहने से लेकर हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। धूप से सर्दी से राहत मिल रही थी लेकिन आज सुबह सूरज नहीं निकला तो सर्दी का अहसास और ज्यादा लगा। आज तो घरों के अंदर भी गलन का प्रभाव था। उदयपुर में एक ही दिन में न्यूनतम तापमान लुढ़का है। डबोक केंद्र के अनुसार गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से.था जो शुक्रवार को लुढ़कर 6.9 डिग्री से. हो गया। उदयपुर का 30 जनवरी का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री से. रहा। उदयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम दोनों ही समय ठिठुरन बढ़ी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के के अनुसार आज से ​एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 31 जनवरी यानी आज और एक फरवरी को देखने को मिलेगा। इसके तहत इस दौरान उदयपुर संभाग के एरिया में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय उदयपुर के भूगोल के सहायक आचार्य डॉ. आर. एस . देवड़ा बताते है कि उदयपुर में बादल छाए रहेंगे और सर्दी का असर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *