MLA भाटी बोले- उड़ता पंजाब जैसे उड़ता राजस्थान बन जाएगा:सरकार ने अभी नहीं रोकना होगा, मजबूत कदम उठाए

पश्चिमी राजस्थान में एमडी और स्मैक फैक्ट्री बढ़ रही हैं, जिससे नशाखोरी और तस्करी बढ़ती जा रही है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश की हर जाति और धर्म नशे की समस्या से प्रभावित है। उन्होंने सरकार से मजबूत कदम उठाने और युवा शक्ति व राजस्थान के भविष्य को बचाने की मांग की। सदन में भाटी ने उठाया मुद्दा
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सदन में कहा कि पश्चिमी राजस्थान में एमडी और स्मैक की फैक्ट्री लगाई जा रही हैं। इससे आने वाली पीढ़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेताया कि अगर स्थिति इसी तरह रही तो राजस्थान भी पंजाब जैसी स्थिति का सामना कर सकता है। स्टूडेंट्स और शिक्षक भी शामिल
भाटी ने कहा कि कुछ दिन पहले कैमिस्ट्री के टीचर पकड़े गए जो एमडी फैक्ट्री चला रहे थे। यूपीएससी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट भी इसमें शामिल पाए गए। उन्होंने बताया कि सिंथेटिक नशे के कारण गली-मोहल्लों में लोग सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की कार्रवाई और सीमावर्ती इलाके
भाटी ने बताया कि आईजी विकास कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस विनोद कांबले ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में अच्छा काम किया। इसके बावजूद केरली और धोलकिया में एमडी फैक्ट्री और रावतसर में डोडा-पोस्त सप्लाई जारी है। परिवार और समाज प्रभावित
भाटी ने कहा कि एमडी और स्मैक सिर्फ एक व्यक्ति या युवा को ही नहीं प्रभावित करते, बल्कि पूरा परिवार और समाज भी इससे प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। सरकार से निवेदन
भाटी ने सरकार से अपील की कि नशाखोरी और तस्करी पर नियंत्रण कर युवा शक्ति और राजस्थान के भविष्य को बचाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *