सरिस्का में युवराज की शानदार साइटिंग,VIDEO:झाड़ियों से निकलकर बच्चों को देखने लगा टाइगर, कुछ देर बाद ही चला गया

अलवर के सरिस्का टाइगर रिज़र्व की सदर रेंज में शनिवार सुबह टाइगर एसटी-21 युवराज की शानदार साइटिंग हुई। युवराज को सामने देखकर जंगल सफारी पर आए स्कूली बच्चे रोमांचित हो उठे और अपने-अपने कैमरों में उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। युवराज झाड़ियों से अचानक बाहर निकला और तेज़ी से ट्रैक पार करते हुए जंगल की ओर चला गया। सरिस्का का सबसे ताकतवर टाइगर माने जाने वाले युवराज को इस तरह इतनी तेज़ी से निकलते हुए पहले कभी नहीं देखा गया था। जब वह ट्रैक पर आया तो केंट्रा में सवार बच्चों की ओर कुछ पल तक देखने लगा और फिर तेजी से जंगल में ओझल हो गया। टाइगर को इतनी नज़दीक देखकर बच्चे कुछ देर के लिए डर गए, लेकिन उन्होंने कोई शोर नहीं मचाया। बाद में बच्चे बेहद खुश और उत्साहित नज़र आए, क्योंकि उन्होंने युवराज को बहुत करीब से देखा था। यह नज़ारा शनिवार सुबह की पहली पारी की सफारी का है, जब एक केंट्रा में सवार करीब 30 स्कूली बच्चे सरिस्का जंगल सफारी पर निकले थे। टाइगर साइटिंग के बाद बच्चों ने काफी देर तक युवराज को दूर जाते हुए देखा।इस सीजन में लगातार हो रही टाइगर साइटिंग के चलते सरिस्का में पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है और जंगल में रौनक साफ तौर पर देखने को मिल रही है। — ये खबर भी पढ़ें जिप्सियों के बीच से निकला टाइगर, टूरिस्ट डरे-VIDEO:युवराज ST-21 गाड़ियों के पीछे-पीछे चला, फिर पानी पीता आया नजर अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण क्षेत्र में रविवार शाम को घानका तिराहे के पास युवराज टाइगर ST-21 की पर्यटकों को बेहद शानदार साइटिंग देखने को मिली। जंगल सफारी के दौरान बाघ पहले जंगल से निकलकर ट्रैक के बगल में चलता नजर आया और फिर गाड़ियों के बीच से ट्रैक पार कर दूसरी ओर चला गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *