नकाबपोशों ने महिला पर चाकू से हमला किया:सूरजपुर में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे, गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से हमला किया गया। दो नकाबपोश युवकों ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला हिरमेन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के शंकरपुर में हुई। महिला के पति अमरसिंह गोंड जरही में फुटबॉल मैच देखने गए थे, जिस कारण हिरमेन सिंह घर में अकेली थीं। तभी बाइक से आए दो नकाबपोश युवकों ने पानी मांगा। जब हिरमेन पानी लेकर आईं, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचाया। अस्पताल में हिरमेन सिंह का इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एडिशनल एशपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कागजी कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *