भास्कर न्यूज | डौंडी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और तिलक वंदन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मनरेगा बचाव संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार से प्रदेश के किसानों के लिए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पियूष सोनी ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। धरना के बाद इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, मिथलेश नूरूटी, जनपद पंचायत सदस्य पुनीत सेन, कैलाश राजपूत, कोमलेंद्र चंद्राकर, खिलेंद्र भूआर्य, कुलदीप साहू, टीकम नेताम, रविकांत देशमुख, हेमवती कुलदीप, रमिता मरकाम, शिवगिरी चुरेंद्र,बीरेंद्र तारम, आदेश्वर भेड़िया, चैनेंद्र सिंह, मोनू राजपूत, कैलाश राज ठाकुर, नितिन साहू, सुकदेव पिस्दा, समीर धुर्वे, किशुनराम निषाद, लक्ष्मण गौर, भुनेश्वर कोसमा, पंकज हिड़को एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


