पीएम दौरे से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक:कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा, बड़े नेताओं से मुलाकात के संकेत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में की गई है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा मंत्री श्रीनिवास मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने दौरे की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और सुरक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया। इसके साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास, सुशासन और जनकल्याण की सोच को पंजाब के हर कोने तक पहुंचाना है। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। भाजपा के एक सीनियर नेता ने संकेत दिए हैं कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं से मिल सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *