मुरादाबाद में रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट:विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा; ऑफिस से 3.3 लाख कैश मिला

मुरादाबाद में औषधि विभाग के सहायक आयुक्त को बरेली विजिलेंस टीम ने 15 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। मनु शंकर ने मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए दो किस्तों में 35 हजार रुपए की मांग की थी। पहली किस्त लेते ही टीम ने उन्हें पकड़ लिया। विजिलेंस टीम को उनकी जेब से 1,30,000 रुपए नकद भी मिले हैं। जबकि ऑफिस के ड्राल में दो लिफाफे मिले, जिनमें एक-एक लाख रुपए थे। टीम ने इन रुपयों को जब्त कर लिया। मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पहली किस्त में 15 और दूसरी में 20 हजार देने थे
विजिलेंस टीम ने बताया, मनु शंकर ने संभल के बहजोई रोड निवासी सनी कश्यप से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। उन्होंने दो किस्तों में रकम मांगी। पहली किस्त में 15 हजार और दूसरी किस्त में 20 हजार रुपए देने थे। शिकायतकर्ता सनी कश्यप ने मामले की सूचना विजिलेंस एसपी बरेली को दी। जिसके बाद विजिलेंस ने सहायक आयुक्त को ट्रैप करने का प्लान बनाया। गुरुवार को बरेली की विजिलेंस टीम मुरादाबाद पहुंची। यहां शिकायतकर्ता से मिली। आयुक्त के पास अन्य पैसों का भी हिसाब नहीं
इसके बाद शिकायतकर्ता को केमिकल लगाकर रुपए दे दिए और उसे सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर के पास भेजा। सहायक आयुक्त ने जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के 15 हजार रुपए लिए, वैसे ही विजिलेंस टीम ने सहायक आयुक्त को अरेस्ट कर लिया है। सहायक आयुक्त औषधि के पास से और भी पैसे मिले हैं। विजिलेंस टीम ने जब इस बारे में पूछा तो आयुक्त के पास कोई जवाब नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि ये भी घूस की रकम है। विजिलेंस टीम आयुक्त से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर – 9454401866 पर की जा सकती है। …………………… ये खबर भी पढ़ें- मिल्कीपुर उपचुनाव, अखिलेश बोले- चुनाव आयोग मर चुका: सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा; रवि किशन का पलटवार- कफन लाए, लकड़ी भी ले आते मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, इससे पहले सियासत तेज है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ गुरुवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। सांसदों ने एक कफन हाथ में ले रखा था, जिस पर चुनाव आयोग लिखा था। अखिलेश यादव ने कहा- यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा। कल सुबह से मैंने और पार्टी ने 500 शिकायतें की थीं, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सवाल उठाए। कहा- भाजपा ने वहां लोकतंत्र का गला घोंटा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *