पिकअप की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत:एक बच्चा घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम; हादसे के बाद ड्राइवर भागा

लकड़ियों से भरी पिकअप से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गए। सड़क क्रॉस करते हुए दोनों को पिकअप ने टक्कर मारी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अजमेर और पुष्कर से जाब्ता बुलाकर तैनात किया गया है। ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है। हादसा अजमेर के निकटवर्ती ग्राम अरड़का में शाम करीब 5 बजे का है। सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि हादसे में दीपक (6) पुत्र नन्दराम जाट की मौत हुई है। गेगल थाना पुलिस के साथ अजमेर और पुष्कर का जाब्ता तैनात है। दीपक पुत्र नन्दराम जाट और 7 साल के प्रदीप पुत्र रणजीत जाट सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही लकड़ियों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और प्रदीप घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष जताया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है। (इनपुट-राजेन्द्रसिंह रावत, मुहामी)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *