श्रीगंगानगर में आज बारिश की संभावना:दो दिन बाद हो सकती है ओलावृष्टि, फिर से बढ़ेगी सर्दी

श्रीगंगानगर जिले में कोहरे का प्रभाव कम होने लगा है। रोजाना तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में आज मावठ की बारिश के आसार हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन बाद 2 फरवरी को बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है। ऐसे में जिले में एक बार फिर सर्दी बढ़ेगी। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रिकार्ड किया गया । मौसम विभाग ने 2 फरवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। वहीं, राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *