बांध में नहाते समय युवक की मौत:पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव, 3 साल पहले हुई थी शादी

बूंदी के मेघारावत की झोपड़ियां स्थित अभयपुरा बांध में नहाते समय मोरी में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मोरी में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी रमेश चंद आर्य और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी ने तत्काल नहर का पानी बंद करवाया और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने बांध की मोरी में तलाश अभियान चलाया और युवक के शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बिबनवा रोड निवासी नरेश भील बिबनवा रोड पर हाली का काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ मेघाराव की झोपड़ियां गांव में पूर्णनावती कार्यक्रम में गया था। नरेश की तीन साल पहले शादी हुई थी। घटना की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव को जिला सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। अगली सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *