टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित:मिचेल मार्श कप्तानी करेंगे, पैट कमिंस बाहर; 3 नए प्लेयर्स को मौका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे। वहीं, पैट कमिंस इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा। जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनली और मैथ्यू कुह्नेमन को टीम में मौका मिला है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। टीम को पहले मैच में 22 रन की पराजय झेलनी पड़ी। सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 4:30 बजे से लाहौर में खेला जाएगा। टीम के कई दिग्गज प्लेयर्स ने इस सीरीज से निजी कारणों का हवाला देकर किनारा कर लिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पोस्ट के जरिए टीम जारी की… 3 प्लेयर्स वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे
स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन, ऑलराउंडर कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है। कूपर कोनोली का चयन चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा नहीं लिया थे। पैट कमिंस की वापसी
पिछले कुछ समय से इंजरी से परेशान रहे पैट कमिंस का नाम टीम में शामिल नहीं है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें न चुने जाने की वजह नहीं बताई है। वे टीम के साथ पाकिस्तान दौर पर भी नहीं गए थे। टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोयनिस अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। टीम में ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर शामिल हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारिशिस जैसे गेंदबाजों पर है। एडम जम्पा और नाथन एलिस भी बॉलिंग लाइनअप का हिस्सा हैं। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया:
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शामिल है, जहां उसके साथ श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें हैं। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में है। अपने ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम है, लेकिन उसे श्रीलंका और आयरलैंड से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के साथ 16 फरवरी को मुकाबला होगा। टीम अपना आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी। उससे पहले उसे 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से भी भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाॅड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोयनिश, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू रैनशॉ, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन और एडम जम्पा। _________ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहला टी-20; पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 22 रन से हरा दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *