7 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार:बाग में मारपीट के 3 तो जोबट में लूट के 2 केस दर्ज हैं

बाग पुलिस ने गुरुवार को 7 सालों से फरार इनामी बदमाश कलसिंह (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ग्राम ढिलवानी में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि आरोपी पर बाग थाने में मारपीट-झगड़े के 3 केस दर्ज हैं। साथ ही 7 हजार रुपए का इनाम था। इसके अलावा आलीराजपुर के जोबल में लूटपाट के 2 केस दर्ज हैं। साथ ही 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस प्रकार कुल 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आया है। कार्रवाई में निरीक्षक कैलाश चौहान के साथ सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक भावसिंह, गजेन्द्र, रैलमसिंह शाहदर राजू, दुलिसिंह और मुकेश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *