सीहोर जिले के दोराहा स्थित श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज समापन हुआ। 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चली इस कथा के समापन पर झंडा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सिद्धेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पाल वाले हनुमान मंदिर तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने ढोल, डीजे और पटाखों के साथ नृत्य करते हुए यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा व्यास पंडित मोहित राम जी ने कथा का वचन किया, जबकि पवन पूर्णाहुति का कार्य दुर्गा प्रसाद शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के साथ-साथ मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। समापन के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पंडित मोहित राम जी ने व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का भी वितरण किया।


