डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार 9 फरवरी को जिले के छह अंचलों में दाखिल-खारिज के आवेदनों को निबटाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में डीसी ने ऑनलाइन मीटिंग कर सभी अंचल अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सभी अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के अंदर 10 डिसमिल तक के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। सभी मामलों का अंचल निरीक्षक और कर्मचारी स्तर से भौतिक सत्यापन पूरा कर चुके हैं। डीसी ने बैठक में सभी 6 अंचल अधिकारियों से पूर्व में उपलब्ध करायी गई सूची के अनुसार म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन की जानकारी ली। डीसी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को ससमय शिविर स्थल पर उपस्थित होकर दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया है। यहां लेंगे शिविर : ओरमांझी, कांके, मांडर, नामकुम एवं रातू अंचल कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।


