फुल मैराथन 42 किमी, हाफ मैराथन 21 किमी का होगा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से कोल इंडिया रांची मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजन 9 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें ओलिंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम इवेंट एंबेसेडर के रूप में शामिल होंगी। साथ ही चेयरमैन कॉल इंडिया पीएम प्रसाद भी शामिल होंगे। यह मैराथन मोरहाबादी में होगा। तीन प्रमुख श्रेणियों में आयोजित इस मैराथन में फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी) और 10 किमी दौड़ शामिल हैं। इसके अलावा पांच किलोमीटर की दौड़ भी होगी। सभी दौड़ मोरहाबादी मैदान से शुरू होंगी। इसके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि मैराथन को एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के साथ पंजीकृत किया गया है और इसका रूट एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) द्वारा प्रमाणित है। 35.10 लाख की पुरस्कार राशि शीर्ष प्रतिभागियों में बंटेगी सुबह 4.25 में हाफ और फुल मैराथन सुबह 5 बजे से शुरू होगा फुल मैराथन (42 किमी) सुबह 5 बजे से शुरू होगा। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4 बजे निर्धारित की गई है। वहीं हाफ मैराथन (21 किमी) सुबह 4.25 में शुरू होगा। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4.25 बजे निर्धारित है। 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 5.50 बजे शुरू होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4.50 बजे निर्धारित है। 5 किलोमीटर दौड़ सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है। मोरहाबादी मैदान नगड़ी मदनपुर पिठोरिया फुल मैराथन हाफ मैराथन फुल मैराथन के शीर्ष विजेताओं को 3.30 लाख रु. हर श्रेणी के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं। फुल मैराथन के शीर्ष विजेताओं को 3.30 लाख रुपए, हाफ मैराथन के विजेताओं को 2.20 लाख रुपए और 10 किमी दौड़ के विजेताओं को 1.10 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। कुल मिलाकर 35.10 लाख की पुरस्कार राशि शीर्ष प्रतिभागियों में वितरित की जाएगी। इस साल टॉप 10 धावकों को पुरस्कार दिया जाएगा।


