तीन दिन में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, हवा चलने से ठंड लगेगी

रांची | रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में फरवरी के पहले सप्ताह में ही मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तीखी धूप निकल रही है। इससे सर्दी पूरी तरह खत्म हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। झारखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का जोर है। इस वजह से हल्की ठंड लगेगी। 10 फरवरी से बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा तापमान तारीख अधिकतम न्यूनतम 7 फरवरी 27 11 8 फरवरी 27 11 9 फरवरी 28 12

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *