बीएसपीयू फ्लैट के अवैध कब्जेधारियों ने आवंटित कराने का जमा किया आवेदन

मधुकम खादगढ़ा और रूगड़ीगढ़ा स्थित बीएसयूपी फ्लैट के अवैध कब्जेधारियों ने निगम में आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को 30 कब्जेधारियों ने आवेदन दिया। दोनों स्थानों पर करीब 233 फ्लैटों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। कब्जाधारी यहां लंबे समय से रह रहे हैं। ऐसे में निगम ने सभी कब्जेधारियों को फ्लैट खाली करने का निर्देश दिया था। लेकिन कब्जेधारियों के विरोध को देखते हुए नगर निगम ने सभी को निगम में आवेदन जमा करने के लिए कहा है। निगम के इस निर्देश के आलोक में गुरुवार को 30 से अधिक कब्जेधारियों ने निगम में आवेदन दिया है। इनमें से अधिकतर लोगों ने कहा कि वे मजदूरी का काम करते हैं। निगम के इन फ्लैटों में वे लंबे समय से रह रहे हैं। ऐसे में निगम इन फ्लैटों का आवंटन हमारे ही नाम से कर दे। बदले में निगम जो भी आवश्यक दस्तावेज व राशि मांगेगा, हम जमा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *