कल्याण मंत्री से किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर देने की मांग

रांची | झारखंड राज्य किसान महासभा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मिला। महासभा के संरक्षक अजीत मिंज और प्रवक्ता विमल कच्छप ने चमरा लिंडा के साथ कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की। अजीत मिंज ने किसानों को अनुदान पर तत्काल ट्रैक्टर मुहैया कराने का आग्रह किया। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में जल्द पहल करेंगे। साथ ही, किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। साथ ही, उन्होंने किसानों को विभागीय स्तर पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर उदय किशोर पांडेय, सचिव प्रदीप राम कश्यप, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बक्शी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *