रांची | उच्च व तकनीकी शिक्षा निदेशालय में दो उपनिदेशक और चार सहायक निदेशकों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी। इसके लिए 28 फरवरी शाम छह बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्ति झारखंड तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली-2024 के अंतर्गत होगी। उपनिदेशक के दो पद के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर या राज्य पॉलिटेक्निक संस्थान में विभागाध्यक्ष/व्याख्याता स्तर के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार सहायक निदेशक के चार पद के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर या राजकीय पॉलिटेक्निक के व्याख्याता स्तर के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इनकी उम्र भी 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग ने इससे पूर्व भी आवेदन मांगा था। पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।


