पेपरलीक में जो भी शामिल…बचेगा नहीं:BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ बोले-कांग्रेस को खाने को नहीं मिल रहा है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आज झुंझुनूं जाते समय सीकर के गोकुलपुरा तिराहे पर होटल गोल्डन ट्री पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि पेपरलीक में जो भी शामिल है वह बचेगा नहीं। जांच में जो भी आरोपी साबित होगा उसे सजा मिलेगी। कांग्रेस को अब खाने को नहीं मिल रहा है। मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकार के समय पेपरलीक और OMR शीट बदलने के जो भी मामले सामने आए हैं उनमें लगातार लोग पकड़े जा रहे हैं और जेलों में बंद हो रहे हैं। कोई भी बचेगा नहीं। बड़े-बड़े लोग सामने आ रहे हैं जो भी इसमें पकड़ा जाएगा या जांच के आधार पर आरोपी साबित होगा उसे सजा जरूर मिलेगी। मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को खाने को नहीं मिल रहा है। पहले भ्रष्टाचार होते थे, जॉब कार्ड लोगों के घरों में मिलते थे। कोई चेन्नई में नौकरी कर रहा होता और उसका जॉब कार्ड यहां बन जाता। लोगों के घरों में लाखों जॉब कार्ड मिले हैं। पहले भ्रष्टाचार होता था। आज मुझे कोई भी बता दे कि पिछली सरकार के समय नरेगा के अंदर कोई निर्माण हुआ हो और आज वह खड़ा हो। अब गांव में तय होगा कि हमारे गांव में क्या बनना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर तय होने के बाद 15 दिन में रोजगार देना शुरू करना है, इसकी गारंटी है। 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार देने का काम हमने किया है। पेमेंट की गारंटी भी रहेगी। यदि किसी मजदूर ने काम किया है और उसे समय पर पेमेंट नहीं मिला तो उसमें पेनल्टी देने का प्रावधान हमने किया है। मजदूर आएगा तो उसकी डिजिटल एंट्री होगी। इससे काम भी सुनिश्चित और पक्का होगा जो विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के आने वाले बजट पर मदन राठौड़ ने कहा कि दोनों ही सरकार ऐसा समावेशी बजट पेश करेगी जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा। एक अच्छा जनहित का बजट आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *