खरगे-राहुल से आज मिलेंगे कांग्रेस विधायक व मंत्री

कांग्रेस के विधायक व राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। पहले गुरुवार को ही मिलना था, पर राष्ट्रीय नेताओं की व्यस्तता के कारण इसे एक दिन बढ़ा दिया गया। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में सभी विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक कर विषय तय किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। इसी प्रकार सांगठनिक फेरबदल की भी तैयारी है। सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री अपनी परफॉरमेंस रिपोर्ट तो सौंपेंगे ही साथ ही आनेवाले बजट में जनता से जुड़ीं योजनाओं पर भी मार्गदर्शन लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को हुई बैठक में मजबूत संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी विधायक और मंत्री शामिल रहेंगे। रक्षा राज्यमंत्री से मिला प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रांची | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के तीन विधायकों ने गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय में मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने विकास सहित कई मुद्दों पर बात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा और रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *