23 फरवरी को रथयात्रा निकालने की तैयारियों को लेकर किया विमर्श

लुधियाना| हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 23 फरवरी को निकाले जाने वाली विशाल रथयात्रा को लेकर एक विशेष मीटिंग का आयोजन चेयरमैन जीवन गुप्ता व प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में पक्खोवाल रोड पर किया। इसमें रथयात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। मीटिंग का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ किया गया। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि 23 फरवरी को कमेटी की ओर से श्री दुर्गा माता मंदिर से दोपहर 2 बजे विशाल रथयात्रा निकाली जा रही है जो फव्वारा चौक, घुमार मंडी, आरती चौक से होती हुई श्री नवदुर्गा मंदिर के सामने आई ब्लॉक सराभा नगर में महाआरती के साथ विश्राम लेगी। चेयरमैन जीवन गुप्ता ने बताया की रथयात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेवकों की विभिन्न कमेटियां बनाई गई है। वहीं, रथयात्रा की सूचना घर-घर पहुंचाने हेतु महानगर के विभिन्न भागो में सूचना केंद्र खोले जा रहे हैं, ताकि भक्तों को रथयात्रा की जानकारी प्राप्त हो सके। दविंद्र बहल गोगा, सुभाष नागपाल ने बताया कि रथयात्रा का मुख्य स्वागत समारोह आरती चौक में किया जाएगा जहां बनारस में मां गंगा की आरती की तर्ज पर भोले बाबा की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर संजीव बांसल, संजीव सचदेवा शेरू, बॉबी कांसल, बनवारी हरजाई, विजय बांसल, अशोक जैन, विभु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *