फाजिल्का में ट्रक ने कार को मारी टक्कर:10 फीट तक घसीट के ले गया; शादी से लौट रहा था परिवार

फाजिल्का फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। तभी फ्लाईओवर के नजदीक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। ट्रक कार को 10 फीट तक घसीटता ले गया और कार ट्रक के आगे टेढ़ी होकर रुक गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार लोगों की जान बच गई। लेकिन कार का काफी नुकसान हो गया। जिसके बाद हंगामा हुआ और मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए व्यक्ति अशोक कुमार का कहना है कि उनकी लड़की की शादी है। जिस मामले में लड़के पक्ष द्वारा अबोहर में पार्टी रखी गई थी। जहां से परिवार कार से पार्टी में से वापस लौट रहा था। फ्लाईओवर के पास क ने मारी टक्कर जब वह फाजिल्का फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक ट्रक ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी और करीब 10 फीट तक घसीटता ले गया। कार ट्रक के आगे टेढ़ी होकर रुक गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार का काफी नुकसान हो गया है। जिसपर उनके द्वारा नुकसान की भरपाई की मांग की जा रही है। वहीं इस मामले में ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह का आरोप है कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने उनके ट्रक के साथ टक्कर की है। उनका कोई कसूर नहीं है। उन्होंने मौके पर ट्रक मालिकों को बुलाया और इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक करने की मांग रखी। जब ट्रैफिक जाम हो गया और मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जिस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पुलिस द्वारा फैसला लिया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *