शहर के कुशलबाग मैदान में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित ‘महाकुश्ती दंगल’ का आयोजन किया जाएगा। सालों बाद हो रहे इस आयोजन में 15 महिला पहलवान भी शामिल होंगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार शाम करीब 7 बजे इसकी शुरुआत होगी। इसमें करीब 150 से ज्यादा पहलवान हिस्सा लेंगे। केसरिया लंगोट और पारंपरिक दमखम मारुति नंदन व्यायामशाला (तलवाड़ा) और बांसवाड़ा की विभिन्न व्यायामशालाओं के पहलवान पारंपरिक लंगोट और जंगिया पहनकर मैदान में दिखेंगे। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस बार पुरुषों के साथ-साथ 15 महिला पहलवान भी अपने दांव-पेच दिखाती नजर आएंगी। कुल 150 से अधिक पहलवानों के बीच होने वाले इन मुकाबलों को लेकर सुरक्षा और लाइटिंग की भव्य व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों द्वारा भी वीरता का प्रदर्शन। वीरता के प्रतीक घोड़ों का विशेष नृत्य। दूधिया रोशनी में रात को कुश्ती का आयोजन होगा। सनातन संस्कृति और बल का संगम प्रांत संयोजक करण सिंह ने बताया कि यह दंगल केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति के ‘बलं धर्मेण रक्षति’ के सिद्धांत का प्रतीक है। वहीं, कार्यक्रम संयोजक कीर्तिराज सिंह सिसोदिया और सह-संयोजक मनोज खांट ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शाम को मैदान हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठेगा। वागड़ अंचल में कई सालों बाद इस स्तर का कुश्ती दंगल आयोजित हो रहा है। आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से शाम 6 बजे कुशलबाग ग्राउंड पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की है।


