बलौदाबाजार में 7.91 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी:1.57 लाख किसानों को 1679 करोड़ का भुगतान; 9057 क्विंटल धान जब्त

बलौदाबाजार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का धान खरीदी महाभियान 30 जनवरी 2026 को संपन्न हो गया। जिले के 1,57,367 किसानों से कुल 7 लाख 91 हजार मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई। यह पंजीकृत किसानों का 94.14 प्रतिशत है। इस खरीदी के एवज में किसानों को 1679 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इस दौरान 9057 क्विंटल अवैध धान भी जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 67 हजार 121 किसान पंजीकृत थे। इनमें से 157367 किसानों ने 166 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अपना धान बेचा। अब तक 279255 मेट्रिक टन धान का उठाव भी कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। किसानों की समस्याओं का समाधान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। रकबा समर्पण अभियान के तहत जिले के 135569 किसानों ने स्वेच्छा से 10813 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया। संयुक्त टीमों ने कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी। उपार्जन केंद्रों पर कार्रवाई उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की मौजूदगी से अवैध धान पर सख्त कार्रवाई की गई। अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ कुल 210 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 9057 क्विंटल धान जब्त किया गया। थोक विक्रेताओं, पोहा एवं राइस मिलों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। निगरानी और मॉनिटरिंग इस साल शासन की ओर से ‘सतर्क’ ऐप का उपयोग कर रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई, जिससे परिवहन और खरीदी में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल रोक लगाई जा सकी। प्रबंधकों, ऑपरेटरों और नोडल अधिकारियों की साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर आगामी कार्ययोजना बनाई गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कलेक्टर की समीक्षा कलेक्टर दीपक सोनी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई तकलीफ न हो इसका मैदानी कर्मचारियों ने विशेष ध्यान रखा। सभी ने बहुत मेहनत किया जिसका ही परिणाम है कि धान खरीदी में कोई बड़ी समस्याओं का सामना जिले में नहीं करना पड़ा। किसानों के लिए बारदानों से लेकर पीने की पानी एवं छाया तक की व्यवस्था सुचारू रूप से किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *