फाजिल्का में बुलेट से पटाखे, 10 हजार का चालान:युवक बोला-अंकल एक बार फोन पर बात कर लो, लेकिन पुलिस ने काट दी रशीद

फाजिल्का में बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगाकर लगातार ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है । जिस पर एक और वीडियो सामने आ गई है । फाजिल्का ट्रैफिक पुलिस ने आज लगातार दूसरे दिन बुलेट मोटरसाइकिल चालक को रोककर उसका 10 हजार का चालान कर दिया है । हालांकि बाइक चालक युवक द्वारा पुलिस कर्मचारी की किसी से फोन पर बात करवाने का प्रयास किया । जिसमें वह यह बोलते दिखाई दिया कि फोन पर एक बार बातकर लो । लेकिन पुलिस कर्मचारी ने एक न सुनी और 10 हजार का चालान कर रसीद उसके हाथ में थमा दी । जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी । कि जब वह बॉर्डर रोड से सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल रोड पर जा रहे थे तो एक बाइक चालक युवक सामने से आया । जिसके बुलेट पर न सिर्फ मॉडिफाई साइलेंसर लगा हुआ था । बल्कि बड़े-बड़े हार्न भी लगाए हुए थे । ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया और जब बुलेट स्टार्ट कर रेस दी तो पटाखों की आवाज निकलने लगी। 5 हजार मॉ​​डिफाई सालेंसर, 5 हजार हॉर्न का चालान इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुलेट का 10 हजार का चालान कर दिया । एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि 5000 का चलान मॉडिफाई साइलेंसर का किया गया है । जबकि 5000 बड़े हार्न लगाने की वजह से चालान किया गया है । कुल 10 हजार का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने नहीं मानी सिफारिश
हालांकि वीडियो में उक्त युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से यह कहता नजर आ रहा है कि एक बार फोन पर बात कर लो । लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उसकी एक भी न सुनते हुए चालान कर दिया । साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *