भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने मई 2025 के सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, और दसवें सेमेस्टर के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रोफेसर इंचार्ज परीक्षाएं, प्रो. पलविंदर सिंह ने साझा की। उन्हें बताया कि छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर भरे जा सकते हैं और फीस का भुगतान ऑनलाइन, कैश या ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है। प्रो. सिंह ने बताया कि नियमित, री-एपीयर, विशेष चांस, और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश फॉर्म मैन्युअल तौर पर विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर भी जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट छात्रों के लिए फीस स्लिप प्रिंट करने और ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख 4 मार्च है, बिना लेट फीस के। इसके बाद लेट फीस के साथ फीस जमा करने की तारीखें इस प्रकार हैं: 250 रुपए लेट फीस के साथ 11 मार्च, 500 रुपए लेट फीस के साथ 14 मार्च, 1000 रुपए लेट फीस के साथ 21 मार्च, 2000 रुपए लेट फीस के साथ 26 मार्च तक। इसके अलावा 1000 रुपए प्रतिदिन की दर से (अधिकतम 30,000 रुपए) परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले तक फीस जमा करवाई जा सकती है।


