प्रॉपर्टी टैक्स : जेसी ने 5 हलकों के केसों की सुनवाई के लिए तय किया समय

भास्कर न्यूज| अमृतसर प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े मामलों को लेकर स्क्रूटनी नोटिस जारी किए जाने के बाद भी महीनों से निपटारा नहीं कराया जा रहा था। जिसे लेकर ज्वाइंट कमिश्नर निगम ने अलग-अलग 5 हलका के लिए सुनवाई का समय निर्धारित करते हुए अफसरों को पालना सुनिश्चित कराने के लिए आदेश जारी किया है। ​जिसमें वार के हिसाब से कितने बजे किस हलका के केस सुने जाएंगे यह भी बताया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक हर मंगलवार को शाम 3 बजे नॉर्थ हलका से जुड़े केसों की सुनवाई होगी। बुधवार को सेंट्रल-वेस्ट हलका से जुड़े केसों की सुनवाई क्रमश: 3 से 4 व 4 से 5 बजे तक। इसी तरह ईस्ट-साउथ में वीरवार शाम 3 से 4 व 4 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस शेड्यूल के मुताबिक हलका सुप्रीटेंडेट की तरफ से पेंडिंग पड़े फाइलों के मामलों में प्रॉपर्टी मालिकों को निजी सुनवाई के लिए हाजिर होने को पत्र जारी करेंगे। जबकि हलका सेक्रेटरी सुप्रीटेंडेट की तरफ से संबंधित स्टाफ और रिकॉर्ड साथ लेकर ज्वाइंट कमिश्नर दफ्तर में निश्चित समय व दिन में हाजिर होना सुनिश्चित करेंगे। सुनवाई वाले दिन किसी भी अफसर-मुलाजिमों की छुट्टी नहीं की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *