बेटी से गाली गलौज करने वाले को पावरकॉम कर्मचारी ने किया फोन तो दी मारने की धमकी

भास्कर न्यूज | अमृतसर हाल गेट सिटी सर्किल के टेक्निकल सर्विस यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह जस्सल की बेटी को किसी व्यक्ति ने कॉल करके गाली गलौच किया। बेटी ने इसकी सूचना तुरंत अपनी माता को दी। वहीं जस्सल ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर और थाना बी डिविजन में दी। वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त नंबर को ट्रेसिंग में लगा दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान जस्सल ने बताया कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया और बात करने वाला व्यक्ति गाली गलौज करने लगा। जिसका पता चलते ही उसकी पत्नी ने फोन करने वाले युवक से पूछा तो उसने गालियां निकालने शुरू की। जब उन्होंने उक्त नंबर पर फोन किया तो आरोपी खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताते गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। पावरकॉम कर्मचारी ने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि आरोपी का नंबर जल्द से जल्द ट्रेस करके बनती कार्रवाई की जाए। ताकि इस तरह सरेआम लोगों को धमकियां दे बाले आरोपियों में पुलिस का डर पैदा हो और लोग चैन से रह सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *