स्टूडेंट्स के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया

लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पंजाब कला परिषद चंडीगढ़ के सहयोग से तू ते मैं: समकालीन पंजाबी कविता में नारी- पुरुष संवाद विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए महिंदर सिंह रंधावा, सुरजीत पातर और मातृ भाषा को समर्पित था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2024 के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता स्वर्णजीत सवी ने की। काव्य समीक्षक डॉ. योगराज अंगरीश मुख्य अतिथि और पूर्व प्रोफेसर चंदीप कौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रसिद्ध विचारक, बुद्धिजीवी, आलोचक डॉ. अमरजीत सिंह ग्रेवाल, डॉ. जगदीश कौर, डॉ. चरणजीत कौर और कवियित्री डॉ. जसलीन कौर इस सेमिनार के मुख्य वक्ता थे। प्रिंसिपल सुमन लता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के साथ उनकी उपलब्धियों को साझा किया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित बराड़ ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *