भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नेशनल हाइवे पर राम दरबार मंदिर से पार्रीकला चौक तक बन रही सर्विस रोड का डामरीकरण शुरू किया गया है। यहां बेस बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब डामरीकरण करने मशीनरी मंगाई गई है। सर्विस रोड बनाने गोंदिया की निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। राम दरबार मंदिर से ग्राम पार्रीकला चौक तक सर्विस रोड पर बेस का काम लगभग पूरा हो चुका है। डामरीकरण कार्य जारी होने के दौरान कुछ घंटों के लिए नेशनल हाइवे को वन किया जा सकता है। बाइपास मोड़ पर रोटरी जंक्शन से संबधित काम जारी है। बाइपास मोड़ पर रोटरी जंक्शन का निर्माण पूरा होने से वाहन चालकों को अपनी साइड पर चलने फोरलेन की सुविधा मिलेगी।


