2 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला:मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी,पहले गिरफ्तार हो चुके 2 आरोपियों के साथ कोर्ट की तारीख पर आया था

सीकर में अगस्त 2025 में जाट बाजार एरिया में रात के समय दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों के साथ कोर्ट में तारीख पर आया था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि मामले में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र हीराराम निवासी बागरियों की ढाणी,दूदू को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 8 अगस्त 2025 को संजय कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि सुबह 5:26 पर दुकान की पड़ोसी मीना जैन का उनके पास फोन आया। जिन्होंने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। ऐसे में संजय और उनका भाई मुकेश पर आए तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है जो कुछ फीट ऊपर है। जब दुकान में अंदर जाकर देखा तो करीब 4 लाख रुपए सहित अन्य सामान गायब था। इसके अलावा चोरों ने एक अन्य दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जब आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो एक बाइक पर तीन चोर नजर आए। इनमें दो आरोपियों को तो घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं तीसरे आरोपी सुरेश को नामजद कर लिया था। जो फरार चल रहा था। इस बीच अब पुलिस को सूचना मिली कि तीसरा आरोपी कोर्ट में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों के साथ कोर्ट की तारीख पर आया है। जहां से आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *