अजमेर में देर शाम तेज बारिश, ओले गिरे:2 दिन बरसात की संभावना, सर्द हवा चलेगी; रात में तापमान बढ़ेगा

अजमेर में आज शाम मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। 10 मिनट बारिश से मौसम और ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन (1 फरवरी-2 फरवरी) तक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान धूप का असर कम होगा और सर्द हवा चलेगी।
रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता जिले में आज मैक्सिमम 24. 7 और मिनिमम 10. 9 टेंपरेचर दर्ज किया है। रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन दिन का पारा गिरेगा। इससे पहले 23 जनवरी को 7.8 मिमी और 1 जनवरी को 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम 8.9 डिग्री दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव मौसम विज्ञानी डॉ. विजय घई के अनुसार पिछले 4 दिन से रात का पारा लगातार गिर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। कोहरा व ठंडक ज्यादा रही है। पहले बादल छाने से रात का तापमान थोड़ा बढ़ता है, बाद में साफ आसमान के साथ ठंड लौट आई है। इस सीजन में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जनवरी में बारिश और बर्फबारी सामान्य से ज्यादा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *