राजसमंद के कुरज में कल से पशु मेला:मंत्री जोराराम करेंगे उद्घाटन; पशुओं की प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम होंगे

राजसमंद के कुरज कस्बे में पशुपालन विभाग की ओर से 5 दिवसीय पशु मेला कल (1 फरवरी) से शुरू होगा। जिला स्तरीय पशु मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी करेंगी। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। पशुपालन विभाग के डॉ. कुलदीप कौशिक ने बताया- मेले के दौरान पांचों दिन विभिन्न पशु नस्लों की आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कुरज स्थित न्याति पैवेलियन में 1 फरवरी को देसी नस्ल के गोवंश (नर-मादा), 2 फरवरी को भैंस वंश (नर-मादा), 3 फरवरी को ऊंट, बकरी व भेड़ व 4 फरवरी को अश्व प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन होगा। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी। उद्घाटन समारोह में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पशुपालन विभाग के डॉ. सुरेश चंद्र मीणा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. एल.एन. मीणा, रेलमगरा उपखंड अधिकारी बिंदुबाला व संयुक्त निदेशक डॉ. शक्तिसिंह सहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेले के संचालन के लिए लगभग 50 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। पशुओं के श्रृंगार सामग्री की दुकानें भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *