पाली में पानी के होद में डूबा मासूम, मौत:मां घर के काम में व्यस्त थी, खेलते समय होद में गिरा

पाली में शनिवार को 04 साल का मासूम खेलते समय घर में बने पानी के होद में गिर गया। घटना के वक्त उसकी मां घर के काम-काज में व्यस्त थी। जब उसे पता चला तो तुरंत मोहल्लेवासियों की मदद से होद से निकाल हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कालू कॉलोनी में शनिवार को 4 साल का मासूम मोहम्मद शबीर पुत्र मोहम्मद आशिफ घर में खेल रहा था। और उसकी मां घर के काम-काज में व्यस्त थी।
खेलते-खेलते मासूम घर में बने पानी के होद तक पहुंच गया और उसमें गिर कर डूब गया। कुछ देर बाद मासूम नजर नहीं आया तो उसकी मां ढूंढते हुए होद तक पहुंची तो उसमे मासूम नजर आया। यह देख उसके होश उड़ गए। मोहल्लेवासियों की मदद से तुरंत उसे निकालकर बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।
अचानक हुई इस घटना में मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। 15 दिन पहले भी होद में डूबा था एक मासूम
पाली में 15 जनवरी को रामदेव रोड एरिया में 3 साल की मासूम तमन्ना घर में बने होद में गिर गई थी। जिससे इसकी मौत हो गई। उसका घटना को अभी महज 15 दिन हुए है और शहर में एक और मासूम की जान होद में गिरने से चली गई। यह भी पढ़े – घर के टैंक में गिरी-मासूम, परिजन मोहल्ले में ढूंढते रहे:सोशल मीडिया पर लापता होने का मैसेज भी डाला; 4 घंटे बाद पानी में डूबी मिली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *