खैरथल में बजट से पहले और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक खैरथल स्थित जिला अलवर उत्तर पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सुमन शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को जिला, विधानसभा और मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना जाए। साथ ही, सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। चौधरी ने सभी पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, उम्मेद भाया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन मेघवाल, जिला महामंत्री पवन यादव, रमेश रावत, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, राजेश बटवाड़ा, पवन चौहान, सज्जन मिश्रा, जिला मंत्री कंचन तिवाड़ी, नीलम त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, सीताराम चौधरी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति प्रधान, उप प्रधान, सभापति, उपसभापति, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन भी शामिल थे।


