जयपुर में बारिश, अजमेर में ओले गिरे:1 फरवरी को 13 जिलों में बरसात का अलर्ट, तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार शाम को मौसम बदल गया। जयपुर में बारिश हुई। अजमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने 1 फरवरी को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है। बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज से ​एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 1 फरवरी तक देखने को मिलेगा। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के एरिया में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हवा चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजरे…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *