पंजीयन विभाग:2 हजार कॉलोनियों में तय गाइडलाइन से ज्यादा में हुई रजिस्ट्री, इनमें दरें बढ़ने की संभावनाएं

जिले में 2025-26 के लिए तैयार हो रही प्रॉपर्टी की कलेक्टर गाइडलाइन में दो हजार से ज्यादा कॉलोनियों में गाइडलाइन बढ़ने की संभावना है। इसका प्रमुख कारण यहां तय गाइड लाइन से अधिक दर पर रजिस्ट्री होना है। पंजीयन विभाग द्वारा संपदा सॉफ्टवेयर से जो लिस्ट जिला पंजीयन कार्यालय को मिली है, उसमें ऐसी कॉलोनियों की सूची शामिल है। हालांकि, यह सूची साढ़े 3 हजार लोकेशन/कॉलोनी/क्षेत्रों की है, लेकिन इसमें से 2 हजार तो ऐसी हैं, जहां तय गाइडलाइन से दोगुना दर में रजिस्ट्रियां हुई हैं। अब पंजीयन विभाग इस सूची की लिस्टिंग के साथ समीक्षा कर रहा है कि इन लोकेशन पर कितनी संख्या में रजिस्ट्री अधिक दाम में हुई है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यदि 50 प्रतिशत रजिस्ट्री भी अधिक गाइडलाइन से हुई तो वहां का प्रस्ताव बनाया जाएगा।
यहां हुई दोगुना दाम में रजिस्ट्री ऐसी कई कॉलोनियां हैं, जहां 200 से 500 प्रतिशत अधिक दर तक पंजीयन हुआ है। इसमें कनक महल, बजरंग नगर, गोल्फ लिंक-कनाड़िया, कासा विला, विश्वकर्मा नगर, स्कीम-74 व 78 के बीच मेन रोड, समृद्धि पार्क, रविशंकर नगर/जनता कॉलोनी, जूना पीठा मेन रोड के पीछे, तिलक पथ-सुभाष मार्ग से रामबाग की ओर, गोल्फ ग्रीन-कनाड़िया, परमेश्वरी विहार-बिचौली मर्दाना, अर्सिया, अंजनी नगर, मेंशन-खजराना, एमराल्ड निर्वाणा, श्रीकृष्ण रेसीडेंसी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, बड़ी ग्वालटोली मेन, सिल्वर बूट्स, स्कीम-59-पार्ट-2, स्कीम-94 सेक्टर-ई, एफ, जी रिंग रोड सर्विस रोड से अंदर, शिव-पार्वती नगर, भावना नगर, पलाश परिसर-निहालपुर मुंडी, एलआईजी चौराहे से पाटनीपुरा मेन रोड, महेश यादव नगर, गाडराखेड़ी नॉर्थ एवं साउथ, डाकतार कर्मचारी गृह निर्माण संस्था-अहिल्या नगर के पास, शिवकंठ नगर, गणगौर नगर, प्रभु नगर, जी.आर. ग्रीन, आर.आर. सिटी, पीसी सेठी नगर, एक्सोटिका एवेन्यू, राधिका पैलेस, सत्य सांईनाथ कॉलोनी, अनिल नगर, महेश बाग, पालदा ग्राम (ग्राम कनाड़िया रोड के पास स्थित), छोटी खजरानी, गोयल रिसोर्ट-पिपल्याकुमार, लखेरा बाखल, निर्भयसिंह पटेल मार्ग सहित अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *