दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर:घर में घुसकर कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट का रेता गला; 4 दिन में 4 लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है। दरअसल, जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था। गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। लोग बोले- क्षेत्र का दमदार आदिवासी नेता था जोगा पिछले 25 सालों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था। लोगों के मुताबिक वह अपने क्षेत्र का दमदार आदिवासी नेता था। वहीं जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और पुरुष के लिए आरक्षित होता तो वह खुद सरपंच का चुनाव लड़ता और जीतता था। साल 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं। वहीं जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले यह CPI में था। लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच इसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। नक्सलियों ने 2 दिन में 3 लोगों का काटा गला
दो दिन पहले ही नक्सलियों दंतेवाड़ा जिले में एक ग्रामीण को गला काटकर मार डाला था। देर रात हथियारबंद नक्सली आए और घर से उठाकर ले गए। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जंगल में मारा। लाश गांव के बाहर फेंककर भाग गए थे। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी गांव का था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 3 ग्रामीणों की हत्या की है। वहीं पिछले 24 साल में 1800 लोगों को मारा है। …………………………… अपहरण कर ग्रामीणों के मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नक्सलियों ने किडनैप कर ग्रामीण को मार डाला: साप्ताहिक बाजार से उठाकर ले गए, मर्डर कर झाड़ियों में फेंकी लाश; एक महीने में 7वां मर्डर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को किडनैप कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मर्डर कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। लाश के पास नक्सल पर्चे भी मिले हैं। नक्सलियों ने एक महीने में 7 लोगों की हत्याएं की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *