फलोदी कलेक्टर अचानक पहुंची पशु अस्पताल:व्यवस्थाओं को किया चेक, मंगल पशु बीमा योजना को प्रगति में लाने के निर्देश

फलोदी में जिला कलेक्टर श्वेता चौहाने ब्लॉक पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहनता के साथ जांच की। जिसमें पशुओं का उपचार, साफ-सफाई, दवाइयां और चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। मंगल पशु बीमा योजना को प्रगति में लाने के निर्देश
कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पशुओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के उप निदेशक को मंगल पशु बीमा योजना में प्रगति लाने के लिए भी निर्देशित किया। संवेदनशीलता के साथ इलाज के निर्देश
निरीक्षण के दौरान, जिला कलेक्टर ने पशुपालकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने पशु चिकित्सकों को उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी पशुओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ उपचार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आवश्यक दवाएं एवं टीके हमेशा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। उन्होंने स्टाफ को नियमित उपस्थिति, बेहतर व्यवहार और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बीमार पशुओं की निगरानी, रिकॉर्ड संधारण और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक पशुपालन डॉ. भागीरथ सोनी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *