सोना 91 रुपए सस्ता हुआ, चांदी 380 रुपए महंगी हुई:एक किलो का दाम ₹95,000 के पार, इस साल ₹8,000 बढ़ा सोने का दाम

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार (7 फरवरी) को सोने के दाम में गिरावट और चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 99 रुपए गिरकर 84,522 रुपए पर आ गया है। कल यह 84,613 रुपए पर बंद हुआ था। 1 किलो चांदी की कीमत कल के दाम से 380 रुपए बढ़कर 95,142 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 94,762 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
1 जनवरी से अब तक सोना ₹7,939 और चांदी ₹9,087 महंगी हुई इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का दाम 76,583 रुपए से 7,939 रुपए बढ़कर 84,522 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,055 रुपए प्रति किलो से 9,087रुपए बढ़कर 95,142 रुपए पर पहुंच गया है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 4 कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फा न्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉल मार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *