सड़क पर मिला टीचर का शव,पास में बेहोश-पड़ी थी पत्नी:3 महीने पहले हुई थी शादी; सिर पर गहरी चोट के निशान

श्रीगंगानगर जिले में निजी स्कूल के टीचर और उसकी पत्नी घर से 200 मीटर दूर बेसुध हालत में सड़क पर पड़े मिले। पड़ोसी युवक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पति-पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। 3 महीने पहले ही टीचर की शादी हुई थी। घटना रावला मंडी थाना क्षेत्र के गांव एक केएलएम की शुक्रवार रात की है। पत्नी की हालत गंभीर है। युवक के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। मोबाइल भी उसके पास नहीं है। युवक ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी जॉइन की थी। परिजनों का कहना है कि युवक रात में खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ घर के पास सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घर से 200 मीटर पहले पड़ोसी को मिला
SI सुरेश कुमार ने बताया- शुक्रवार रात पौने 10 बजे सूचना मिली कि गांव एक केएलएम में गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो उनकी पहचान आशीष (27) पुत्र रामरतन और उसकी पत्नी अंजू (25) के रूप में हुई। दोनों को रावला सीएचसी लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष के पड़ोसी डीजे संचालक तोलाराम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे मैं डीजे लेकर अपने गांव आ रहा था। घर से 200 मीटर पहले सड़क किनारे एक महिला और एक युवक अचेत अवस्था में दिखाई दिए। पास जाकर देखा तो मेरा पड़ोसी आशीष और उसकी पत्नी अंजू थी। परिजन बोले- अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आशीष के घर में उसके माता-पिता और चाचा-चाची रहते हैं। चाचा बजीर चंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि भतीजा आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह घूमने गए थे। जब दोनों सड़क के किनारे चाननराम के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी थी। जिससे आशीष की मौत हो गई। एसआई ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है हालांकि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद और मृतक की पत्नी के बयान होने के बाद ही हो पाएगा। 3 महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया-आशीष (27) पुत्र रामचंद्र, गांव एक केएलएम का रहने वाला था। उसकी शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। आशीष के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। आशीष ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। पत्नी के होश में आने के बाद होगी पूछताछ
एसआई ने बताया-पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशीष की पत्नी के होश में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। … यह भी पढ़ें जयपुर में डांस करते-करते सरकारी टीचर की मौत:बड़े भाई के रिटायरमेंट का कार्यक्रम था, पत्नी के सामने ही दम तोड़ा जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल में भजन संध्या में डांस करते-करते अचानक टीचर को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। मौके पर लोगों ने करीब 10 मिनट तक उनके हार्ट को पंप भी किया, पर बचाया नहीं जा सका। बड़े भाई के रिटायरमेंट के बाद कार्यक्रम रखा गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *