नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से है। यहां सेंट्रल जेल में बंद साइंटिस्ट सोनम वांगचुकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें एम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जेल में तबीयत खराब
साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जेल में तबीयत खराब हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस शनिवार सुबह जोधपुर सेंट्रल जेल से वांगचुक को लेकर एम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। यहां करीब डेढ़ घंटे तक उनका चेकअप किया गया। एम्स सूत्रों के मुताबिक उनके पेट में प्रॉब्लम है। पूरी खबर पढ़ें 2. गाय के पीछे दौड़ते-दौड़ते युवक को आया हार्ट अटैक
कोटा में खेत में घुसी गाय को भगाने के दौरान युवक को हार्ट अटैक आ गया। वह दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। परिजन उसे कनवास हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत खारिज
उदयपुर के डॉक्टर से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी सहित 3 लोगों की जमानत याचिका राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने माना कि इस स्तर पर जमानत की सुविधा दिया जाना उचित नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4. ISI को 5 हजार में देता था सेना की जानकारी
जैसलमेर से पकड़े पाकिस्तानी जासूस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के मोबाइल में ISI हैंडलर्स से चैट के सबूत मिले। पिछले डेढ़ साल से उसे सेना से जुड़ी जानकारियां भेजने पर टास्क के अनुसार 5 से 10 हजार का पेमेंट किया जाता था। पूछताछ में और कई खुलासे होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला की मौत के बाद डॉक्टर को पीटा
धौलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। महिला की 20 जनवरी को डिलीवरी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आगरा ले गए, जहां 5 दिन इलाज चला। 28 जनवरी को SMS अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. मरने के बाद भी 3 लोगों को जिंदगी दे गया किसान
जोधपुर में 58 साल के किसान मरने के बाद भी 3 लोगों को नई जिंदगी दे गए। एम्स में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। परिवार वालों ने उनकी किडनी और लिवर डोनेट किए। एक किडनी और लिवर एम्स में भर्ती मरीजों को ट्रांप्लांट कर दी गई, जबकि एक किडनी जयपुर भेजी गई। पूरी खबर पढ़ें 7. घर से 200 मीटर दूर मिला टीचर का शव
श्रीगंगानगर के रावला मंडी थाना क्षेत्र में टीचर का शव घर से 200 मीटर दूर सड़क पर मिला। पास में पत्नी बेसुध हालत में पड़ी थी। रास्ते से गुजर रहे डीजे वाले ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। टीचर की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 8. गंदगी दिखी तो मंत्री ने BDO को फटकार लगाई
सीकर जिले के पिपराली गांव में चारों तरफ गंदगी फैली देखी तो पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों से बात की तो सामने आया कि यहां सफाई नहीं होती है। इसके बाद मंत्री ने BDO को जमकर फटकार लगाई और कहा- ग्रामीण पागल हैं क्या, जो रोज सफाई के लिए हल्ला करते हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. लेपर्ड ने किया अटैक, कुत्तों से डरकर भागा
दौसा में लेपर्ड ने एक घर में घुसकर कुत्ते पर अटैक कर दिया। कुछ सेकेंड वह उसकी गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर दूसरे कुत्ते वहां आ गए। इसके बाद लेपर्ड ने कुत्ते को छोड़ दिया और दीवार फांदकर पहाड़ी की तरफ चला गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. वागड़ के कुंभ बेणेश्वर धाम मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु
वागड़ के प्रयाग बेणेश्वर धाम पर मेले को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को मुख्य मेला भरेगा, जिसके लिए 900 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।


