धार में 5 साल की बच्ची से रेप:चॉकलेट का लालच देकर घर बुलाया, रोते हुए मां के पास पहुंची थी; आरोपी गिरफ्तार

धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 5 वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम परमार पिता जीवन परमार ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। रोते हुए घर लौटी बच्ची
कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी और अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने तत्काल राजोद थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *