टक्कर के बाद थाने में टैक्सी ड्राइवर के प्लास से नाखून निकाले, 3 मुलाजिमों समेत 7 पर केस

शहर में पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक मामूली सड़क हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवर रणजोध सिंह को पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना से नाराज टैक्सी चालकों और सिख जत्थेबंदियों ने भारत नगर चौक पर करीब पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। जिससे पूरा महानगर जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच किए एकतरफा कार्रवाई करते हुए टैक्सी ड्राइवर को गंभीर रूप से पीटा। घटना 26 जनवरी की है। रणजोध सिंह वासी चंदर नगर की टैक्सी एक कार से हल्की टक्कर में भिड़ गई थी। आरोप है कि कार चालक की पुलिस से पहचान थी। इसी कारण पुलिस ने टैक्सी चालक को पकड़कर कैलाश नगर पुलिस चौकी ले गई और वहां उसके साथ मारपीट करते हुए प्लास से उसके नाखून तक उखाड़ दिए और ठंड में बैठाए रखा। शुक्रवार को सिख संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसीपी सिविल लाइन गुरइकबाल सिंह ने बताया कि 3 पुलिसकर्मियों हैडकांस्टेबल लवप्रीत सिंह, हैडकांस्टेबल लवप्रीत सिंह, पंजाब होमगार्ड दीपक शर्मा और रोहित सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। नुकसान भरने को तैयार था पर नहीं हुई सुनवाई… पुलिस की पिटाई से रणजोध सिंह को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे चलने-फिरने और काम करने में परेशानी हो रही है। रणजोध सिंह नुकसान भरने को तैयार था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री दी। बेटा हर्जाना देने को तैयार था, लेकिन दूसरे कार मालिक ने पुलिस बुला ली। पुलिस को न्याय करना चाहिए था, लेकिन उसने बेटे को बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर में गहरी चोटें हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद टैक्सी चालकों के संगठनों और अन्य जत्थेबंदियों ने भारत नगर चौक पर धरना दिया। हम न्याय मांगने के लिए खड़े हैं। – जैसा माता- पिता हरभजन सिंह ने भास्कर को बताया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *