कोलकाता से मंगवाए जाएंगे 8 क्विंटल विदेशी फूल

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 फरवरी को श्री राधा गोविंद जी का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक उत्थान और विश्व कल्याण के संकल्प के साथ एक विशाल वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ प्रातः 8 बजे होगा जो दोपहर 2 बजे तक निरंतर चलेगा। इस पुनीत कार्य में मुख्य यजमान के रूप में राजीव सूद, बलविंदर गुप्ता, सुभाष बांसल, अनिल अग्रवाल, अमोलक वराया बिट्टू और संदीप गुप्ता सपरिवार आहुतियां देंगे। इस महोत्सव का सबसे विशेष आकर्षण श्री राधा-कृष्ण जी का दिव्य फूल बंगला होगा। मंदिर परिसर को आलौकिक रूप देने के लिए कोलकाता से विशेष रूप से 8 क्विंटल विदेशी और सुगंधित फूल मंगवाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ठाकुर जी के विशेष शृंगार के लिए वृंदावन धाम से अत्यंत सुंदर पोशाक तैयार करवाकर मंगवाई गई है। इस धार्मिक समागम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें अनूप सग्गर, प्रवीण मुकीम और एडवोकेट प्रवीण खारा विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सुंदरदास धमीजा, सहित पूरी प्रबंधकीय टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *