जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की

लुधियाना| भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से जैन धर्म के प्रथम आचार्य सम्राट आत्माराम महाराज की पुण्य स्मृति व उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें चूरपूर लादिया रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों व श्री जगत राम-शकुंतला देवी जैन मेमोरियल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को गरम कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्थान के संस्थापक राकेश जैन ने बताया कि आचार्य सम्राट आत्माराम महाराज आज भले ही सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी हजारों संत-साध्वियों और समाज को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए पूरे भारतवर्ष में नंगे पांव पदयात्रा कर अहिंसा और सेवा का संदेश फैला रहे हैं। इन्हीं महान संतों के पावन दिवस को सार्थक करने के लिए संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों की सेवा का संकल्प लिया। सेवा का यह पूरा प्रकल्प समाजसेविका मीना देवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला शाखा की सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, स्कूल इंचार्ज निभा, सिलाई केंद्र इंचार्ज अंजू वर्मा, नंदिनी, मोनिका, जानवी, रीना और विशाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *